फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार निकला चोर: महासमुंद में मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार, 93 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 01:36 PM IST

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक बहुचर्चित चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह का सरगना पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार निकला, जो अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 93 लाख 33 हजार रुपये से अधिक की सोने-चांदी की संपत्ति, वाहन और अन्य सामान जब्त किया है। यह मामला महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। 4-5 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात प्रार्थी योगेश अग्रवाल के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोना, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। यह पहली घटना नहीं थी, क्योंकि इससे पिछले साल मई माह में भी इसी तरह की एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपनी जांच में सफलता हासिल की है। आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरोह का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल (25 वर्ष), जो अनसुला का रहने वाला है, पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार है। उसने अपने ही परिवार के सदस्यों को टारगेट कर बेहद चालाकी से चोरियों की योजनाएं बनाईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें