कोरबा जिले के देवपहरी में एक बड़ा हादसा टल गया, जब पांच लोग तेज धार में फंस गए। अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से उनकी जान खतरे में पड़ गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना मिलते ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि कोरबा निवासी लड़के और लड़कियों का ग्रुप देवपहरी जलप्रपात कार में घूमने के लिए गए हुए थे। जहां सोमवार की शाम जलप्रपात के बीच में बने सेल्फी पॉइंट में लड़का और लड़कियों का ग्रुप फोटो और सेल्फी खींचने के लिए गए हुए थे। जहां अचानक से पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। जहां कुछ लोग तो पानी बढ़ता देख वापस बाहर आ गए। लेकिन तीन लड़की और दो लड़के रुके हुए थे। जहां पानी का जलस्तर और ज्यादा बढ़ गया और वह वहां से निकल नहीं पाए। सभी चीख पुकार मचाने लगे और ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जहां लेमरू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन को भी मौके पर बुलाया गया। जहां देर रात तक ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकला गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला पानी के तेज बहाव के चलते रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हुई। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया ब्रेडिंट मिंज डीएसपी मिंज के नेतृत्व में पुलिस टीम लेमरू गई हुई थी जहां रेस्कयू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि देवपहरी जलप्रपात में फंसे युवक और युवती संजय नगर और मिशन रोड के रहने वाले हैं। इस जलप्रपात में हंसने का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार घटना सामने आ चुकी है। उसके बावजूद भी लोग अपने हरकतों से बात नहीं आते इस जलप्रपात में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि जिला प्रशासन के द्वारा वहां सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है की गहरे पानी में न जाए समय रहते बाढ़ आने से पहले निकल जाए। वहीं कुछ डेंजर जोन भी बनाया गया है लेकिन उसके बावजूद भी लोग लापरवाही करते हैं।