15 नवंबर से बस्तर जिले में आरक्षक पद के लिए पुलिस भर्ती निकलने वाली है। इसके लिए अभ्यार्थी जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जो भर्ती करने के नाम पैसे ठग लेते हैं। ऐसे मामलों को लेकर बस्तर एसपी के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें किसी भी भर्ती के नाम पर पैसे न देने की बात कही है।