जामुल पुलिस ने बलौदाबाजार से एक कथित आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है, जो दो महीने पहले भिलाई तीन थाने से फरार हो गया था। आरोपी पर एक युवती को उसके घर के पास से जबरन गाड़ी में बिठाकर अपहरण करने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को छावनी चौक के पास जुलूस निकाला। अपहरण और दुष्कर्म का मामला छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि आरोपी ने नवंबर में कुरूद बस्ती से एक युवती का अपहरण किया था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने जामुल थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए आरोपी और उसकी मां को भिलाई तीन थाने लाया गया था, जहां से आरोपी फरार हो गया था। तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र सिखाने के नाम पर साथ ले गया था। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और शादी के लिए दबाव बनाया। कई बार दुष्कर्म के बाद युवती किसी तरह रायपुर से भागकर भिलाई अपने घर पहुंची। आरोपी ने उसका पीछा करते हुए भिलाई स्थित घर पहुंचा और दिनदहाड़े उसे अपनी पत्नी बताकर जबरन कार में बिठाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।