दुर्ग में पुलिस ने बीमा पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे और इन खातों का इस्तेमाल एक नाइजीरियन साइबर नेटवर्क कर रहा था। आरोपियों के पास विभिन्न बैंक खातों के पास बुक बरामद किए है जिसमें करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन भी मिले हैं।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
दुर्ग रेंज साइबर थाना में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीमा पॉलिसी रिफंड करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।पुलिस ने लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने खुद को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया।उन्होंने बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए।जिससे 1 करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले एक बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस ने दिल्ली में मनमीत सिंह,ईशांत माहे उर्फ ईशु और अमनदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए और उन्हें साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया। इन खातों का इस्तेमाल नाइजीरियन साइबर गिरोह कर रहा था। पकड़े गए आरोपी ईशांत उर्फ ईशु माहे बैंक कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, छह बैंक पासबुक, चार चेकबुक और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन मिले हैं। साथ ही अलग-अलग राज्यों में इनके खिलाफ साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी मिली है।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी लोगों को बीमा पॉलिसी का रिफंड दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। और खुद को बीमा लेखापाल अधिकारी बताकर आरोपियों ने 1 करोड़ 60 लाख रुपए की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किए है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैंक खाते खुलवाकर नाइजीरियन व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल करना बताया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
करोड़ों रुपए के साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।- फोटो : credit