फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: धमतरी में सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

अनुज कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 10:02 PM IST

सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है,वही गिरफ्तारी के विरोध में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने धमतरी कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की मांग की गई।बता दें कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है।जिससे प्रदेश में धान खरीदी का कार्य काफी प्रभावित हो गया है।हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाया।जिसके बाद भी काम पर वापस नही लौटने पर सरकार की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों पर एफआईआर के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई।जिसके चलते सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व धमतरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिससे कर्मचारी काफी आक्रोशित हो गए है।जिसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया और प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की मांग की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें