दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में लोगों के अंदर आक्रोश है। ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं धमतरी में भी घड़ी चौक के पास हिंदू जागरण मंच की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतले का दहन किया गया। इस के साथ ही दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है।