फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का हल्लाबोल: बैरिकेड तोड़कर किया घेराव, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के लगाए आरोप

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 21 Jul 2026 10:09 PM IST

धमतरी में बारिश के बीच कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़कर कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल जमकर हुआ है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि जनता के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। उन्होंने रिक्शा खरीद, बेलिंग मशीन, टिप्पर, चेन माउंटेड मशीन और डीजल खरीद में घोटाले के आरोप लगाए। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान पट्टाविहीन परिवारों को पट्टा देने और उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने का वादा किया था। लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो लोगों को पट्टा मिला और न ही आवास योजना का लाभ मिल सका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम की सत्ता में काबिज भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनप्रतिनिधि केवल फोटोबाजी में व्यस्त हैं, जबकि शहरवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं और आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें