फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में गोंडवाना समाज का हल्ला बोल: भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर 24 घंटे का अल्टीमेटम, ज्ञापन सौंपा

अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 01:03 PM IST

जिले के एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप एक महिला द्वारा लगाया गया है।जिसके बाद गोड़वाना सेवा समिति युवा प्रभाग तहसील नगरी द्वारा जल्द उक्त नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हालबोल दिया है। जिसके तहत आज समाज द्वारा एक दिवसीय गांव को बंद रख गया। समाज जनों ने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। बताया गया कि धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र के बेलरगांव में गुरुवार को गोंडवाना समाज सेवा समिति युवा प्रभाग तहसील नगरी के द्वारा एक दिवसीय बेलरगांव को बंद कराया गया। वही समाज द्वारा रैली निकालकर भाजपा नेता को जल्द गिरफ्तार की मांग की है।जिसके बाद समाज द्वारा सभा का आयोजन किया गया और तहसीलदार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सोपा गया है। बता दें कि बीते दिनों पहले बेलरगांव के मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।जिसके बाद महिला द्वारा थाने में एफ़आईआर दर्ज कराया गया है।जिसके बाद धमतरी जिला भाजपा के द्वारा बेलरगांव के मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया था।अब यह मामला उग्र रूप लेने लगा है।जिसके चलते समाज जन महिला को न्याय दिलाने के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। समाजजनों ने बताया कि एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने का आरोप भाजपा नेता पर है।बताया गया कि महिला पांच अक्टूबर को पुलिस थाने में कार्यवाही के लिए गई हुई थी।आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसके चलते समाज में आक्रोश है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए समाज जनों ने आज आंदोलन छेड़ दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें