छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बंसीलाल महतो ने विवादित बयान दिया है। सोमवर को एक कुश्ती प्रतियोगिता में बोलते हुए सांसद ने कहा कि ‘छत्तीसढ़ की लड़कियां टना-टन होती जा रही हैं।’ महतो के इस बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग रखी है।