फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत, बिलासपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह

अनुज कुमार Updated Thu, 04 Dec 2025 01:22 PM IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से तीनों अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। तीनों गणमान्य व्यक्तियों का एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह दीक्षांत समारोह अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस समारोह में विभिन्न संकायों के उन छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी जिन्होंने अपने शैक्षणिक सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जो छात्रों और विश्वविद्यालय के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें