बिलासपुर के सिरगिट्टी जोन क्रमांक 2 अंतर्गत बन्नाक चौक से धनोज वर्मा के घर तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि नाला निर्माण कार्य तय मापदंडों और तकनीकी मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। नाली निर्माण के दौरान सुनीता ध्रुव पति महेश ध्रुव के घर के सामने अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान नाली निर्माण में लगे आधा दर्जन मजदूर बाल-बाल बचे। वहीं, मौके पर मौजूद घर के बच्चे भी इस हादसे की चपेट में आने से बच गए। बड़ा हादसा उस समय टल गया।