बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के गहलानाला सिल्ली मोड़ के पास नेवसा से पोड़ी जा रहे मुकेश कुमार कोरी और सतीश कश्यप की मारुति इग्निस सामने आ रही कार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन दोनों युवक खुद को बाहर निकालकर सुरक्षित बच निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।