फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: टेंट, लाइट और डेकोरेशन कर चल रहा था जुआ फड़, 236 पकड़े गए, 2 लाख रुपये समेत 100 से ज्यादा बाइक जब्त

अनुज कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 03:27 PM IST

देर रात बेमेतरा पुलिस ने नवागढ़ थाना क्षेत्र के मुंगेली रोड़ में एक ईंट भट्टे में जुआ के फड में रेड कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 236 आरोपी के पास से करीब दो लाख रुपए जब्त किए है। इसके अलावा 100 से ज्यादा बाइक भी जब्त की गई है। ये पूरी कार्रवाई जिला स्तर के पुलिस टीम ने किया है। जिस जगह पर पुलिस ने रेड कार्रवाई किया है, वहां पर जुआरियों के लिए टेंट, लाइट, चाय नाश्ता तक भी व्यवस्था की गई थी। एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि मौके पर 22 अलग-अलग फड में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया है।कुछ लोग मौके से फरार हुए है। ये लोग दीपावली के मौके पर जुआ खेलने के लिए पहुंचे हुए थे। इसमें कई लोग दीगर थाना क्षेत्र के है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही, दूसरी ओर अब नवागढ़ थाना पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जिस जगह पर ये जुआ खेला जा रहा था वो थाना से करीब दो किमी की दूरी पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें