फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलौदाबाजार में नकली नोट छापने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, दो लाख 32 हजार 400 नकली करेंसी बरामद

Digvijay Singh Updated Mon, 09 Dec 2024 02:45 PM IST

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां नकली नोट छापे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की है। आरोपी भुवन साहू और तुषाल साहू लवन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने 500, 200 और 100 के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों से कल 2 लाख 32 हजार 400 नकली नोट के रूप में बरामद किया गया है। पूछताछ पर यह भी पता चला कि यह लोग नोट छापने का प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटिंग कागज पेपर एवं उसमें प्रिंट किया गया बहुत सारा नकली नोट को, विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित अपने किराए के मकान में रखा गया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस मकान में दबिश देकर ₹2,26,000 का नकली नोट, इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया है। लवन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायालय में पेश की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें