फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में नीम के पेड़ से निकला तरल पदार्थ, देवी का चमत्कार मान लोग कर रहे पूजा

Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jan 2026 05:24 PM IST

बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम भालुकोंनहा में इन दिनों एक नीम का पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ से पिछले एक सप्ताह से दूध जैसा सफेद तरल पदार्थ निकल रहा है। इसे लोक देवी चमत्कार मानकर लोग पूजा-अर्चना करने और प्रसाद के रूप में ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि इस पेड़ से तेज गंध और हल्की आवाज के साथ यह तरल बह रहा है। अब ग्रामीण इसे एकत्रित कर मटकों में भरकर प्रसाद के रूप में वितरित कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस तरल के सेवन से बीमारियों में राहत मिल रही है। ग्रामीण कार्तिक राम कुमेटी के खेत में खड़े इस पेड़ के आसपास अब पूजा स्थल बना दिया गया है। कई लोगों ने पेड़ को पवित्र धागों से बांधकर उसकी पूजा शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि हालांकि तरल में हल्की गंध है, लेकिन स्वाद नारियल पानी जैसा मीठा है। इस नीम के पेड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से दूर-दूर से लोग गांव पहुंच रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग, स्कूली छात्र और शिक्षक भी इस अनोखी घटना को देखने आ रहे हैं। एक ग्रामीण ने बताया कि –यह देवी का चमत्कार है, ऐसा दृश्य पहली बार देखा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक रासायनिक प्रतिक्रिया या पेड़ के रस का लीकेज भी हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें