अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने विशेष चुनावी कार्यक्रम ‘सत्ता का सेमीफाइनल’ में बात की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी से। हमारे संवाददाता वैभव कुमार के साथ विस्तार से बात करते हुए अजीत जोगी ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाशिये पर है वहीं सीधा मुकाबला रमन सिंह बनाम अजीत जोगी है। साथ ही ये भी खुलासा किया कि किस तरह महज तीन घंटे के अंदर मायावती के साथ जनता कांग्रेस ने गठबंधन किया।