फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन, महिलाओं ने निकाली रैली

शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:32 PM IST

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान के तहत आज सुखना लेक पर आयोजित पिंक वॉकथॉन में एनएसएस के कैडेट्स सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में चली यह वॉकथॉन 'पिंक ऑक्टूबर' का हिस्सा थी, जिसका थीम रहा 'आशा की किरण: ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन और अर्ली डिटेक्शन'।गुलाबी वस्त्रों से सजे प्रतिभागी, जिसमें कैंसर सर्वाइवर्स, पीजीआई व जीएमसीएच-32 के वरिष्ठ चिकित्सक, स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे, ने एकजुट होकर कैंसर के खिलाफ जंग का संदेश दिया। एनएसएस कैडेट्स ने विशेष उत्साह दिखाया, नारे लगाते हुए जागरूकता फैलाई। सोसाइटी की अध्यक्ष रेणु सैगल, खुद एक सर्वाइवर, ने कहा, "ब्रेस्ट कैंसर ठीक होने वाली बीमारी है, बस समय पर जांच जरूरी है।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें