फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड सेक्टर-17 पर बम की सूचना से हड़कंप

सेक्टर-17 बस स्टैंड पर बुधवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को कॉल मिली थी कि काउंटर नंबर 6 और 7 पर बम रखा गया है। सूचना पर तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। डीएसपी सेंट्रल उदयपाल, सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जसकरण सिंह, ऑपरेशन सेल से इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, बम स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच और डिफेंस टीम ने पूरे परिसर को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान काउंटर के पास से डमी बम बरामद किया गया। इस कॉल और डमी बम के मिलने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मॉक ड्रिल सुरक्षा का हिस्सा है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस ने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें