चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में इस बार बिना डीजे के भी होली की धूम मची हुई है। मंगलवार को विद्यार्थी होली मनाने के लिए स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचे। हर साल यहां पर डीजे लगाकर होली सेलिब्रेशन किया जाता था पिछले साल व्यवस्था बिगड़ने के कारण और भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था और कैंपस खाली करवाया गया था। आज बिना डीजे के भी काफी संख्या में विद्यार्थी स्टूडेंट सेंटर पर होली मनाने पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपने आप गाने गाकर डांस भी किया।