फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल थिएटर फेस्टिवल, टैगोर में नाटक नट सम्राट का मंचन

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Feb 2025 09:15 PM IST

अपनी थाली भी चाहे हम किसी को दे लेकिन कभी भी अपना आसन किसी को नहीं देना चाहिए। कर्ण ने जब अपना कवच और कुंडल दान रूप में दे दिया तो उसके पास मरने के सिवाय और कोई चारा नहीं था। इसी तरह एक नट अपना संपूर्ण जीवन ध्रुव तारे की तरह बिताता है। जो केवल नाविकों, सैनिकों और भूले भटके राही को रास्ता दिखाता है, इसके अलावा और कुछ भी नहीं। नाटक नट सम्राट से यह सीख दी गई। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में वीरवार को तीन दिवसीय हिमाचल थिएटर फेस्टिवल के पहले दिन नाटक नट सम्राट का मंचन हुआ। यह आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से हो रहा है। भूपेंद्र शर्मा के निर्देशन में शिमला के कलाकारों ने अभिनय किया। नाटक का लेखन विष्णु वामन शिरवाडकर ने किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें