फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, होला मोहल्ला में उमड़ी संगत

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Mar 2021 04:53 PM IST

श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर मनाए गए होला मोहल्ला के अंतिम दिन भारी संख्या में संगत पहुंची। मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया। अलसुबह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहब जी की पवित्र वाणी के भोग डालने के बाद धार्मिक दीवान सजाए गए। अरदास के बाद दोपहर एक बजे तख्त साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन तख्त साहिब से चल कर गुरुद्वारा किला आनंदगढ़ साहिब, गुरुद्वारा शहीदी बाग, नई आबादी, वेरका चौक, मैन सड़क सहित अन्य स्थानों से होता हुआ वापस तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचा।  किला श्री आनंदगढ़ साहिब तथा अलग-अलग निहंग छावनियों से मोहल्ला के रूप में अलौकिक नगर कीर्तन सजाए गए। नगर कीर्तन में निहंग सिंह मुखी अपने अनुयायियों के साथ चरण गंगा स्टेडियम की तरफ रवाना हुए। पूरे जोश के साथ अपने पास शस्त्र लेकर और सुंदर पोशाकें पहनकर निहंग सिंह जयकारे लगाते हुए चरण गंगा स्टेडियम में पहुंचे।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें