फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG Harcharan Bhullar: DIG भुल्लर रिश्वत मामले में मिली 'डायरी' , कई बड़े लोगों के नाम शामिल!

पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर और ठिकानों पर सीबीआई चंडीगढ़ के छापे में भ्रष्टाचार के कई नए राज खुलते नजर आ रहे हैं। छापे के दौरान सीबीआई के हाथ एक ऐसी डायरी लगी है जिसमें मोहाली, रोपड़, पटियाला और बरनाला के कई रसूखदार उद्योगपतियों, कारोबारियों और बिल्डरों के नाम, मोबाइल नंबर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज हैं। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस डायरी में शिकायतकर्ता स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता का नाम भी शामिल है जिसने डीआईजी पर आठ लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने डायरी और अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, अब सीबीआई डायरी में दर्ज इन सभी रसूखदार लोगों से संपर्क कर रिश्वतखोरी के इस मामले में पूछताछ करेगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें