फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई और नीट की परीक्षा स्थगित कराने के लिए चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 05:18 PM IST
खुशबू गोयल वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में परीक्षा के खिलाफ नारेबाजी की।

उनके उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिये इस दौरान पुलिस को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। पानी की तेज बौछार का भी प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने जबरन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इन परीक्षाओं का विरोध कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें