फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जब सड़क पर 'खिले कमल के फूल'

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Mar 2021 01:52 PM IST

चंडीगढ़ में सड़कों की खराब हालत और उनमें पड़े गड्ढों को लेकर कांग्रेसियों ने अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों में भाजपा चुनाव निशान वाले कमल के फूल लगा दिए ताकि सड़कों की दुर्दशा को उजागर किया जा सके। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला और चंडीगढ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एव पूर्व डिप्टी मेयर एचएस लक्की के नेतृत्व में सेक्टर- 7बी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों के नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बैनर भी उठा रखे थे, जिस पर लिखा था- ‘सड़कों में गड्ढे, गड्ढे में धूल, हमारी भूल कमल का फूल’। इस प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ईश शर्मा और युवा कांग्रेस नेता करनबीर सिंह कनू ने किया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें