वेलेंटाइन डे की है परेशानी, जेब में है नहीं चवन्नी.. कोरोना कर गया पर्स खाली, डायमंड मांगती है घरवाली, मुझे होश में आने तो दो, लोन लो गिफ्ट दो.. इस व्यंग गीत के साथ चंडीगढ़ के नॉनसेंस क्लब के सदस्यों ने वेलेंटाइन पर तंज कसते हुए लोन धमाका कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वर्गीय कॉमेडियन जसपाल भट्टी द्वारा बनाए गए इस क्लब का कार्यक्रम सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित किया गया। इसमें जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी के साथ क्लब से जुड़े पुराने कलाकार विनोद कुमार, लाली गिल, गुरतेज गिल, पम्मी सिद्धू और अरविंदर शामिल रहे।