आज के समय में व्हाट्सएप (Whatsapp) के साथ करोड़ों उपभोक्ता जुड़े हैं। इसके साथ ही यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के साथ फोटो, फाइल और वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में कई एंड्रॉयड और आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस एप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। टेक वेबसाइट WABetainfo ने इस जानकारी का खुलासा किया है।
30 सितंबर को नवरात्रों के दूसरे दिन भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी कंपनी आईआरसीटीसी ( इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम ( आईपीओ ) खुल गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से 645 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ Maruti suzuki ने नई मिनी एसयूवी S-Presso को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 4 वेरियंट मिलेंगे जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.69 हजार रुपये से शुरू होती है।
अमेरिकी फैशन रिटेलर फॉरएवर 21 ( Forever 21 ) ने अध्याय 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए दायर किया है। इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि, 'उसने एशिया और यूरोप के अधिकांश अंतरराष्ट्रीय स्थानों से बाहर निकलने की योजना बनाई है।' कंपनी 800 से अधिक स्टोर में से 178 को बंद करने के लिए एक प्रस्ताव दायर करेगी।