बजट से ठीक 1 दिन पहले संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की गई। साल 2022-23 के लिए यह आर्थिक समीक्षा वित्त मंत्री ने सदन के सामने रखी l बजट से पहले सरकार ने आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था को लेकर स्थिति का विवरण दिया। जिसमें साल 2022-23 में विकास दर 8 से 8.5 फ़ीसदी के बीच रहने का अनुमान है। समीक्षा में यह भी कहा गया कि महामारी से आने वाले समय में अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा असर देखने नहीं मिलेगा और ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ोतरी की ओर होगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पहले 9.2% जीडीपी का अनुमान लगाया गया था हालांकि 2021 में जीडीपी में 7.3% की गिरावट आई थी।