गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 600 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने शानदार 153 रन बनाए लेकिन इस पारी में लोअर मिडिल ऑर्डर को संभाला डेब्युटेंट हार्दिक पांड्या ने। हार्दिक ने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया साथ ही 9वें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ 62 रन की साझेदारी की। दूसरे दिन भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आंकड़ो के जरिए जानिए कैसा रहा श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन।