दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि अब भारत में भी इस अभियान के जरिए महिलाएं सोशल मीडिया पर ही सही अपने साथ हुई ज्यादती को बयां कर रही हैं। स्वाति ने कहा कि ये बेहद जरूरी है कि अपनी आवाज उठाने के साथ ही पीड़ित को शिकायत भी दर्ज करानी चाहिए। वहीं सांसद उदित राज को स्वाति मालीवाल ने #MeToo अभियान के विरोध में बोलने पर नसीहत भी दे डाली।