प्रचंड गर्मी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। क्या इंसान और क्या जानवर सभी गर्मी से परेशान है। इसी गर्मी का मारा एक किंग कोबरा कर्नाटक के कइगा में देखा गया जो बेतहाशा गर्मी की वजह से अपने बिल से बाहर निकला और रिहायशी इलाके में घुस आया। फॉरेस्ट रेंजर्स ने इस किंग कोबरा को काबू में किया और शायद उन्हें ऐहसास हुआ कि किंग कोबरा प्यासा है। इसके बाद किंग कोबरा को फॉरेस्ट रेंजर्स ने बोतल से पानी पिलाया और किंग कोबरा ने अपना फन फैलाकर, जीभ लपलपाकर पानी पिया भी। इंसान के हाथ से बोतल से पानी पीते इस किंग कोबरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।