फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh meets Upendra Kushwaha: पवन सिंह ने की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात, करेंगे NDA में एंट्री?

Video Updated Tue, 30 Sep 2025 01:00 PM IST

पश्चिम बंगाल से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद वहां की जगह बिहार में चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पार्टी में वापसी पर मुहर लग गई है। भाजपा से बगावत कर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान पहुंचा था। वह खुद भी नहीं जीते और कुशवाहा को भी नहीं जीतने दिया। एनडीए में उनकी एंट्री के लिए उपेंद्र कुशवाहा को मनाना जरूरी था। मंगलवार को बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा समेत चुनिंदा नेताओं के सामने पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच समझौता मुलाकात हो गई। इसके साथ ही पवन सिंह की एनडीए में वापसी का रास्ता भी खुल गया। वह भाजपा से बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के स्टार प्रचारक भी होंगे। आपको ये भी बता दें कि पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है. अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, तो पवन सिंह भी राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार दिख रहे हैं.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें