फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Manifesto: बिहार के विकास का कैसा बनाया ब्लू प्रिंट? इन वर्गों को रखा गया सबसे आगे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना घोषण पत्र जारी कर दिया है। पटना के एक बड़े होटल में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता ने मिलकर 'संकल्प पत्र 2025' के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में जारी किए गए घोषणा पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया गया। हालंकि, घोषणा पत्र जारी होते ही सीएम नीतीश कुमार, मंत्री चिराग पासवान समेत सभी वरिष्ठ नेता चले गए। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए की ओर से घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब केवल विकास जानती है। उन्हें पता है कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कितना विकास हुआ है। अगले पांच साल में बिहार को एक औद्योगिक हब के रूप में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने युवा, महिला, गरीब, दलित, अतिपिछड़ों पर फोकस किया। अगले पांच साल में हमलोगों ने एक करोड़ से अधिक नौकरी और रोजगार देने का संकल्प लिया है। बिहार के युवा हर कोने में जा सकें। दुनिया में जहां भी बिहार के युवा की जरूरत हो। उसके लिए हमलोग काम करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला रोजगार के लिए महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि एनडीए सरकार देगी। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम एनडीए सरकार करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें