फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिहार में पकनी शुरू हो गई है महागठबंधन की ‘खीर’

Sun, 26 Aug 2018 09:25 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

साल 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जोड़तोड़ शुरू है। इसी बीच बिहार में ‘सियासत की खीर’ पकाने की जल्दीबाजी भी नजर आई। रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि, यदुवंशी यानी यादवों का दूध और कुशवंशी यानी कोइरी समुदाय का चावल एक हो जाए तो स्वादिष्ट व्यंजन खीर तैयार हो जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर जहां राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने खुशी जाहिर की तो जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे में नमकीन खाया जाए जिससे शरीर को कोई नुकसान न हो।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें