फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: सुपौल में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाट पर ऐसा था नजारा | Usha Arghya 2025

Video Updated Tue, 28 Oct 2025 03:01 PM IST

लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, शिवहर, किशनगंज खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खराब मौसम के कारण कई जिलों में भगवान सूर्य कुछ देर से दिखें। पटना समेत कई जगह पर बादल छाए हुए थे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न हो गया। पटना में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नेता प्रतिपक्ष चिराग पासवान, बिहार सरकार के कई मंत्री, नेताओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इधर, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धो दिया गया था। हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे थे। पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। कई लोगों ने घरों की छत और तालाबों में छठ पूजा मनाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें