सीबीआई की इस छापेमारी के बाद बिहार का सियासी माहौल भी गर्म हो गया है। सीबीआई की रेड को लेकर आरजेडी की ओर से आरोप लगाने का दौर शुरू हो गया है। राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है। इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है।