फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: Nitin Nabin बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार के नेताओं ने दी बधाई

डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से अभिनंदन करते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही है। वे पिछले 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें