शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया। वचन पत्र जारी करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी से सूबे का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने ये दावा किया कि कांग्रेस का वचन पत्र सूबे के लोगों से बात करने के बाद बनाया गया है।