फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए वाहन चालक की मौत

Sun, 17 May 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान एक वाहन चालक की अचानक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है जब तीर्थयात्री गणेश राजपूत यात्रा पूरी कर जानकीचट्टी लौटे। उन्होंने अपने वाहन में चालक अमर सिंह उम्र 45 वर्ष को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन

अमर सिंह सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के खलासी लाइन क्षेत्र के निवासी थे और तीर्थयात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम आए थे। घटना के बाद उनके साथ आए यात्री गणेश राजपूत तुरंत अमर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. अखिल राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के साथ ही यात्रा सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें