फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर जाम से मिलेगी राहत

Tue, 17 Feb 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने तय किया आवाजाही का नया समय
विज्ञापन

बड़कोट में चल रहा है हाईवे चौड़ीकरण का काम, सुबह तीन घंटे निर्बाध आवागमन का निर्णय लिया गया
बड़कोट। बड़कोट में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत चल रहे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के दौरान लगातार लग रहे जाम से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने सुबह के समय यातायात को दो-तीन घंटे के लिए निर्बाध रूप से जारी रखने का आग्रह किया है। हालांकि प्रशासन की बैठक में सुबह सात से दस बजे तक यातायात निर्बाध आवागमन का निर्णय लिया गया है।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य के नाम पर बिना समुचित ट्रैफिक प्रबंधन के मार्ग को बाधित किया जा रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मार्ग पूरी तरह खुला रहेगा ताकि स्थानीय लोग, विद्यार्थी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन निर्बाध आवागमन कर सकें। इसके बाद दिन में निर्माण कार्य जारी रहेगा लेकिन समय-समय पर वाहनों की आवाजाही भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और कार्यदायी संस्था समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि तय व्यवस्थाओं का पालन नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और कार्यदायी संस्था समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे जिससे विकास कार्य भी जारी रहे और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, संजय थपलियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें