उत्तरकाशी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड भटवाड़ी के बच्चों और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद किया गया। डीएम ने विकासखंड भटवाड़ी के 23 आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को जरूरी शिक्षण सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। जिलाधिकारी ने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डीएम प्रशांत आर्य ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का लाभ हर पात्र बच्चे तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत मौजूद रहे। संवाद