फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई रेकी

Sun, 01 Nov 2026 02:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर गए पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश के सात ट्रैकर्स और एक गाइड ट्रैक पर भारी हिमस्खलन के कारण भोजखड़क में फंस गए थे। उनके साथ तीन पोर्टर और एक कुक थे जो सुरक्षित आ गए थे। उन्होंने गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।
Register For Event
विज्ञापन
लापता ट्रैकर्स की तलाश में खोज जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के चलते तलाशी अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर की मदद से क्षेत्र की हवाई रेकी कराई गई।

विज्ञापन


एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष पर्वतारोहण टीम को अभियान में लगाया गया है। इससे पहले एसडीआरएफ की गंगोत्री टीम के जवानों ने केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी की थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा था।

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: नाच गा रहे थे यात्री, चंद मिनटों में मातम में बदली खुशियां, घर भेजा था आखिरी वीडियो
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। हालांकि, इस दौरान लापता ट्रैकर्स या उनके टेंट आदि के कोई स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिल पाए।

वहीं, अभियान को गति देने के लिए एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू और पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना कर दी गई है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह टीम सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल एसडीआरएफ संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान की आगामी रणनीति तैयार कर रही है। लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें