फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोरी हैचरी से डेढ़ लाख कार्प मछली बीज का उत्पादन

Fri, 19 Jun 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन में भारी वृद्धि, 150 पालकों को लाभ
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में गंगोरी स्थित मत्स्य हैचरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्प मछली के बीज उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। बीज उत्पादन 50 हजार से बढ़कर करीब डेढ़ लाख तक पहुंच गया है। इससे जिले के लगभग 150 मत्स्य पालकों को लाभ मिल रहा है।
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक नितेश कुमार ने बताया कि गंगोरी हैचरी में तैयार किए जा रहे कार्प मछली के बीज स्थानीय मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे मत्स्य पालकों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर मिल रहा है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। विभाग ने चालू वर्ष में बीज उत्पादन को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि जिले में ट्राउट और कार्प मछली को मिलाकर वर्तमान में करीब 1400 क्विंटल वार्षिक मत्स्य उत्पादन हो रहा है। विभाग की कोशिश है कि बीज उत्पादन और मत्स्य पालन गतिविधियों के विस्तार के माध्यम से उत्पादन में और वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश कुमार ने कहा कि विभाग मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और मत्स्य पालकों को तकनीकी सहयोग देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें