मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर 19 बालक व बालिकाओं की पिट्ठू, बैडमिंटन, मुर्गा झपट और बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अंडर 19 बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में यमुनोत्री विधानसभा की नेहा ने जीत दर्ज की। साथ ही यमुनोत्री विधानसभा की आरती ने द्वितीय और प्रतापनगर विधानसभा की बालिका नन्दन सेमवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता में घनसाली विधानसभा की जोड़ी अंशित और आदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी आयुष चौहान, रितिक राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और दानिष व प्रियांशु की यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी को तृतीय स्थान पाया।
बालिका वर्ग में गंगोत्री विधानसभा का दबदबा रहा। स्वस्ती राणा व इशिका की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की जोड़ी स्नेहा व रश्मी ने द्वितीय और यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी लक्ष्मी व अंशिका नेगी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग पिट्ठू प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा की टीम ने बाजी मारी और यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ ने द्वितीय व धनोल्टी विधानसभा की जोड़ी को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में गंगोत्री ने प्रथम, पुरोला ने द्वितीय और यमुनोत्री की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप और पूर्व जिला युवक समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी के द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।