फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम गठित

Wed, 04 Feb 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम गठित की। साथ ही एसडीएम और बीडीओ की टीम को 15 दिन में स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में डीएम ने लोनिवि, जल संस्थान, शिक्षा, पशुपालन और उद्यान विभाग सहित कार्यदायी संस्थाओं को ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवंटित बजट का पारदर्शी तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। डीएम ने योजनाओं की धरातलीय स्थिति जानने के लिए आरएफआईंडी के कार्यों की जांच के लिए एसडीएम और बीडीओ की टीमें गठित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीजीएम नाबार्ड पारित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें