फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिमाग खराब हो गया है तुम्हारा... ठीक हो जाओगे, सुधर जाओ

Thu, 02 Apr 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास दुआ गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका देख विधायक शिव अरोरा और एडीएम पंकज उपाध्याय का पारा हाई हो गया। उन्होंने एजेंसी संचालक को फटकार लगाई। विधायक ने ये तक कह दिया कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है... ठीक हो जाओगे, सुधर जाओ।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक थी जिसमें सभी गैस एजेंसी संचालक पहुंचे लेकिन दुआ गैस एजेंसी का संचालक नहीं पहुंचा। काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास स्थित इस एजेंसी में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
दोपहर तक एजेंसी पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने इसकी शिकायत विधायक शिव अरोरा से की। इस पर विधायक, एडीएम पंकज उपाध्याय व डीएसओ विनोद कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। एजेंसी पर ताला लटका देख विधायक व एडीएम ने नाराजगी जताई और संचालक को फोन मिलाया।
विज्ञापन

कुछ देर इंतजार के बाद एजेंसी संचालक पहुंचा तो विधायक व एडीएम दोनों भड़क गए। उन्होंने कहा कि एजेंसी में मनमानी नहीं चलेगी। लोगों को तय समय पर मानकों के अनुसार गैस सिलिंडर वितरित किए जाएं। एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर विधायक नाराज दिखे। उन्होंने कह दिया सुधर जाओ। अगर लोगों को सिलिंडर के लिए परेशानी हुई या कालाबाजारी की शिकायत मिली तो ठीक हो जाओगे। हंगामे के बाद लोगों को सिलिंडर बांटे गए।
-
तुम्हें तमीज नहीं है, मीटिंग में आते नहीं
एडीएम पंकज उपाध्याय ने एजेंसी संचालक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने संचालक को कहा कि तुम्हें तमीज नहीं है। मीटिंग में आते नहीं हो। लोग शिकायतें लगातार कर रहे हैं। संचालक को एडीएम ने कड़ी चेतावनी दी। कहा आगे लापरवाही की तो दूसरे तरीके से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें