फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरा श्रमिक, गंभीर

Tue, 30 Sep 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा श्रमिक तीसरी मंजिल से गिर गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ठेकेदार श्रमिक को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में ले गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छत्तरपुर निवासी 45 वर्षीय भोला राम कई समय से मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन में काम करता आ रहा है। रोज की तरह सोमवार को वह अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहा था। इसी बीच वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आननफानन साथी मजदूर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर प्रिया सैनी व डा. अभिषेक चौधरी ने बताया कि श्रमिक के सिर और पीठ पर चोट आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें