फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: आज बदला रहेगा यातायात प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास के रास्ते रहेंगे बंद

Tue, 20 Oct 2026 12:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात का खाका तैयार किया गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और शाम 4 बजे से प्रमुख रास्तों पर यातायात रोका जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शाम चार बजे से प्रमुख रास्तों पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। फलमंडी से बाटा चौक और अग्रसेन चौक के बीच सभी वाहनों पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पुुलिस तैनात रहेगी।

भारी वाहनों को किच्छा रोड के राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, काशीपुर रोड के एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर, रामपुर बॉर्डर और पार्ले चौक से रिंग रोड होकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। काशीपुर, हरिद्वार, रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी और नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन से निकाला जाएगा। त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक जाने वाली रोडवेज बसें तीनपानी और किच्छा बाईपास से गुजरेंगी।

पार्किंग के लिए चार स्थान तय

विज्ञापन

दशहरा देखने वालों के वाहन खड़ा करने के लिए गल्ला मंडी, फलमंडी के सामने, विशाल मेगा मार्ट पार्किंग और सिंचाई विभाग के मैदान में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

दशहरा पर्व पर सुरक्षा और सुचारु यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। वाहन चालक निर्धारित मार्गों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने से बचें। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें