फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर: चीनी मिल कर्मचारियों का हंगामा, वेतन न मिलने पर मुख्य गेट पर दिया धरना; जमकर की नारेबाजी

Tue, 22 Sep 2026 11:30 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर

सार

अगस्त का वेतन नहीं मिलने से नाराज बाजपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मिल गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने हर माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान की मांग करते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्य गेट पर हंगामा करते कर्मचारी। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर  में अगस्त माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित चीनी मिल कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मिल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी पर रोष जताया और मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि हर माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंध तंत्र पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान श्याम कार्तिक, वासवानंद जोशी, सुनील कुमार, रामकिशोर, भोगराज, अखिलेश, नन्हे, जुबेर, गुरमीत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें