रुद्रपुर। डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर वार कोर्स नवंबर अंत तक हर हाल में पूरे किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष कोर्स पिछड़ने पर उच्च शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
बीते वर्षों में स्नातक के कई विषयों के कोर्स पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ता है। इसके पीछे छात्रसंघ चुनाव भी एक बड़ा कारण बनता है। अगस्त-सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते हुए छात्र राजनीति चरम पर आ गई। छात्रसंघ चुनाव को लेकर करीब डेढ़ माह का पूरा समय व्यतीत हो गया। अभी तक 50 फीसदी भी कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। अब उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी डिग्री कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सेमेस्टर प्रथम, तृतीय और पांचवीं का कोर्स हर हाल में नवंबर तक खत्म करें।
कोट
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नवंबर तक सभी कोर्स करने का निर्देश मिला है। इससे सभी प्राध्यापकों और विभागाध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है। - प्रो. एएन सिंह, प्राचार्य, एसबीएस डिग्री कॉलेज रुद्रपुर।